फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दोस्त की ससुराल से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

Fri, 11 Apr 2025 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। गांव जाखौली के पास वाहन की टक्कर से अनियंत्रित हुई बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। हादसे का शिकार हुआ युवक अपने दोस्त की ससुराल से लौट रहा था। गांव खेवड़ा निवासी विजय ने बताया कि वह सफाई का काम करता है। वह 9 अप्रैल को बाइक पर अपने दोस्त दीपू (25) के साथ अपनी ससुराल गांव मनौली गया था। लौटते समय गांव जाखौली के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसेस बाइक खंभे से टकरा गई। हादसे में दीपू की मौके पर ही मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें