फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीमार भाई को देखने लुधियाना जा रहा युवक ट्रेन से गिरकर चपेट में आया, मौत

Tue, 06 Jun 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर हरसाना स्टेशन के पास रविवार देर शाम एक युवक ट्रेन से गिरने के बाद उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी 21 वर्षीय मधुरंजन के रूप में हुई। जीआरपी ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।जीआरपी थाना के जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि उन्हें हरसाना स्टेशन के पास रेलवे लाइन पर एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर देखा तो युवक के सिर में चोट लगने के अलावा हाथ-पैर कटने से मौत हुई थी। मृतक की जेब से नई दिल्ली से लुधियाना तक का टिकट व टूटा हुआ मोबाइल मिला था। सिम चालू करने पर परिजनों से बातचीत के बाद मृतक की पहचान हो पाई। पुलिस के अनुसार परिजनों का कहना है कि मधुरंजन दिल्ली के करोल बाग में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। लुधियाना में रह रहे बीमार भाई दीपू का हालचाल लेने जा रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें