सोनीपत। रसोई गांव के नजदीक वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। माहरा गांव निवासी महेंद्र ने बताया कि उसका बड़ा बेटा नितेश रसोई गया हुआ था। संगम ढाबा रसोई के पास उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने नितेश को सोनीपत सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर उसकी मौत हो गई। कुंडली थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद