गोहाना। खानपुर कलां मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में गांव कथूरा के जितेंद्र की मौत हो गई। गोहाना सदर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में रामकुंवार ने बताया कि उनका बेटा जितेंद्र शुक्रवार सुबह खानपुर कलां जा रहा था। सूचना मिली कि गोहाना-खानपुर कलां मार्ग पर ईंट-भट्ठे के पास खानपुर कलां के संजय नामक व्यक्ति की बाइक से टक्कर के बाद जितेंद्र घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।