सोनीपत। राधठना रोड स्थित रेस्त्रां में लोहे का बोर्ड उतारते समय करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
हिसार के गांव खुंभा निवासी आशु (23) कुछ दिन पहले अपने दोस्त आशीष के पास सोनीपत आया था उसका दोस्त आईटीआई रोड पर किराये पर रेस्त्रां लिया है। वहां पर मरम्मत का काम चल रहा था। रात करीब डेढ़ बजे रेस्त्रां के सामने वाले गेट पर लगा लोहे का बोर्ड उतारते समय वह तार में छू गया। बोर्ड में करंट आने से आशु की मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि आशु की शादी करीब दो साल पहले ही हुई थी। उसकी एक साल की बेटी है।