सोनीपत। मुरथल स्थित ढाबे के पास लघुशंका जा रहे युवक को कैंटर ने चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। गांव जाखौली निवासी सुंदर ने बताया वह अपने फोर-व्हीलर में फूल लेकर गन्नौर के गांव चिरस्मी गए थे। उनके साथ उनका क्लीनर गांव सेवली निवासी मुकेश भी था। रात को वापस आते समय मुरथल के पास मुकेश ने गाड़ी रुकवा ली और लघुशंका के लिए जाने लगा। तभी कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल हालत में मुकेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।