सोनीपत। गांव निरथान के किसान को ट्रैक्टर बेचने के नाम पर झांसे में लेकर 2.48 लाख रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीसीपी को दी है। जिसके बाद डीसीपी के आदेश पर सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है।
गांव निरथान निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि 8 जुलाई को उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रैक्टर बेचने के बारे में विज्ञापन देखा था। किसी ने फोटो अपलोड कर ट्रैक्टर बेचने की बात लिखी थी। उन्होंने उस पर दिए नंबर पर बात की थी। जिसमें ट्रैक्टर की कीमत 2.60 लाख बताई थी। जिसके बाद मोहान से बातचीत कर उन्होंने 2,48,550 रुपये भेज दिए थे। उसके बाद कोई ट्रैक्टर नहीं दिया गया। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।