फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रुपयों के लेनदेन में ग्रामीण पर जानलेवा हमला

Mon, 18 Aug 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। बुसाना गांव में रुपयों के लेनदेन में ग्रामीण पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुसाना गांव निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त की शाम करीब 6 बजे वह मजदूरी करके घर लौट रहा था। जब वह बुसाना-छतैहरा रोड पर पहुंचा तो वहां पर गांव का हरिओम भी मिल गया। उसने हरिओम से उधार दिए गए एक हजार रुपये मांगे तो वह गाली देने लगा। उसने ऐसा करने से मना किया तो उसने दरांती से उस पर वार कर दिया। हरिओम ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चला गया। वह इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा जहां से उसे बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें