गोहाना। गांव जवाहरा में आटा चक्की पर चावल निकलवाने गए एक ग्रामीण की पट्टे की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के भाई ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। जिसमें गांव जवाहरा निवासी जय सिंह ने बताया कि गांव में नरेंद्र ने चावल निकालने व आटा पिसाई की चक्की लगाई हुई है। शनिवार दोपहर को उनके भाई जिले सिंह चक्की पर चावल निकलवाने गए थे। उन्हें सूचना मिली कि जिले सिंह चावल की चक्की के पट्टे में आ गए और गंभीर रूप से और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में पानीपत के इसराना स्थित एनसी मेडिकल कालेज के अस्पताल में लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। जय सिंह ने कहा कि आटा चक्की पर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता नहीं होने से यह हादसा हुआ है।