गोहाना। गांव मदीना में फिरनी पर गाड़ी खड़ी कर घर जा रहे ग्रामीण की बीच रास्ते में रोककर तीन लोगों ने पिटाई कर दी। घायल को नागरिक अस्पताल गोहाना ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उनकी हालत देखते हुए बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल काॅलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कुलदीप ने पुलिस को बताया कि वह घर जा रहे थे तो रास्ते में संदीप, नसीब व बलराज ने रास्ता रोका और फिरनी पर गाड़ी खड़ी करने पर गाली देने लगे। विरोध करने पर डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाया तो उनके भाई व अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।