गोहाना में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य के घर में घुसा ट्राला। संवाद
गोहाना। गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य के घर में मंगलवार की रात को एक ट्राला घुस गया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पंजाब के संगरूर जिले के धुरी का ड्राइवर काला नई अनाज मंडी में जा रहा था। उसके अनुसार जब वह आरओबी. के निकट पहुंचा। उसके आगे अचानक एक पिकअप गाड़ी आ गई। उसे बचाने के प्रयास में ट्राला अनियंत्रित हो गया और वह घर में घुस गया। यह ट्राला गोहाना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र आर्य के घर में घुसा। वीरेंद्र आर्य ने बताया कि जब यह हादसा हुआ, तब वह पिता जय सिंह और अन्य परिजनों के साथ बाहर लॉन में बैठे हुए थे। आरोप है कि ड्राइवर नशे में धुत था। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई।