फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: घर के अंदर धमकी भरा पत्र फेंका, लिखा आज रात तू गया

Sun, 24 Dec 2023 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। बैंयापुर में ग्रामीण के घर के गेट पर मिले पत्र पर उन्हें मारने की धमकी दी गई है। दिल्ली गृह मंत्रालय में कार्यरत ग्रामीण ने जब पत्र देखा तो पुलिस को अवगत कराया। पत्र मिलने से एक दिन पहले उन्हें गेट के बाहर चटनी के दो पैकेट भी मिले थे। पुलिस ने धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस इसे किसी बच्चे की शरारत होने से भी मना नहीं कर रही है।
विज्ञापन


गांव बैंयापुर निवासी मंगतराम ने सदर थाना पुलिस को बताया है कि शुक्रवार सुबह उनके घर के बाहर एक पत्र मिला है। जिस पर लिखा मिला कि मंगत आज रात तू गया। उन्होंने बताया कि वीरवार को उनके घर के बाहर चटनी के दो पैकेट रखे मिले थे। उन्हें वह किसी की शरारत लगी थी। अब दूसरे दिन मिले पत्र में चटनी का भी जिक्र किया गया है कि चटनी मस्त थी। साथ ही लिखा है कि आज आखिरी बार, मैं तुमको छोड़ कर जा रही। पत्र के आधार पर मंगतराम ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पत्र पर ऊपर हिंदी में लिखा है पढ़ना मत खतरा और उसके नीचे अंग्रेजी में डेंजर लिखा है। पुलिस ने धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वर्जन
ग्रामीण ने घर के बाहर धमकी भरा पत्र मिलने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पत्र किसी बच्चे की शरारत भी हो सकता है। मामले में गहनता से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इंस्पेक्टर कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें