फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गली से गुजर रही किशोरी को कमरे में खींचकर किया दुष्कर्म

Wed, 28 Aug 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में गली से गुजर रही किशोरी को कमरे में खींचकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के मामला सामने आया है। पीड़िता की मौसी ने मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा हॉल में सेक्टर-27 थाना क्षेत्र निवासी सत्यवान है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार हॉल में सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी बहन की 15 वर्षीय बेटी एक साल से उनके साथ रहती थी। वह घरों में साफ-सफाई में उनकी मदद कर देती थी। उनकी भांजी 25 अगस्त को गली से गुजर रही थी। वहां से सत्यवान उनकी भांजी को कमरे में खींच ले गया। वहां ले जाकर आरोपी ने उनकी भांजी के साथ दुष्कर्म कर दिया। काफी देर तक तब जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। जब वह मिली तो उसने मामले की जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी ने उसे मारने की धमकी भी दी है। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यवान उर्फ चिट्टा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें