फोटो 13- सोनीपत के गोहाना के सेक्टर-7 स्थित पार्क में पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य शुभारंभ करती
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। सेक्टर-7 स्थित पार्क में नगर परिषद की ओर से 5.9 लाख रुपये की राशि खर्च कर लोगों के बैठने के लिए शेड लगवाया जाएगा। नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने बुधवार को पार्क में नारियल तोड़कर पूजा-अर्चना कर शेड निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लाेग लंबे समय से पार्क में बैठने के स्थान पर शेड लगवाने की मांग कर रहे थे। नप ने क्षेत्रवासियों की मांग को पूरा करते हुए निर्माण कार्य को शुरू करवा दिया है। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद निपुण, प्रधान वीरेंद्र दुहान, संजय दुहान, वीरेंद्र मलिक, सुरेंद्र मलिक, कृष्ण सिवाच, सुरेंद्र लठवाल, नीतू मलिक व जयदेव वर्मा मौजूद रहे।