फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सेक्टरों की समस्याओं के विरोध में कल होगी जनसभा

Sat, 27 Jul 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-23 स्थित सामुदायिक केंद्र में शुक्रवार को ज्वाइंट वेलफेयर एसोसिएशन हुडा सेक्टर्स सोनीपत की बैठक हुई। इसमें जिला प्रधान राजेंद्र राठी ने बताया कि पार्किंग के साथ 4 मंजिला के निर्माण की अनुमति के विरोध, पानी की दरों, स्कूल व 30-30 गज के प्लॉटों के विरोध में सेक्टर-15 में 28 जुलाई को जनसभा की जाएगी। इसमें राज्य कमेटी के नेता भी शामिल होंगे। जिला प्रधान राजेंद्र राठी ने बताया कि सरकार ने पार्किंग के साथ 4 मंजिला के निर्माण की पॉलिसी लागू करके सेक्टरवासियों के साथ अन्याय किया है। सेक्टरों का आधारभूत ढांचा जैसे सीवर, पानी, सड़क, बिजली नई पॉलिसी के लिए तैयार नहीं है। पानी का बिल बाकी कॉलोनियों से चार-पांच गुना ज्यादा आ रहा है। उनकी मांग है कि एक समान पानी के दाम होने चाहिए। इन्हांसमेंट वापस की जाए। सेक्टरों में स्कूलों का निर्माण करके सेक्टरवासियों के बच्चों की 75 फीसदी फीस माफ की जाए। इन्हीं मुद्दों को लेकर 28 जुलाई को सेक्टर-15 में बैठक होगी। इस दौरान सेक्टर-23 आरडब्ल्यूए के प्रधान राजेश दहिया, जिला उप्रपधान बलजीत दहिया, महासचिव सतपाल तोमर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें