फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालकर किया हरि गुणगान

Sun, 01 Feb 2026 06:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :04: सोनीपत के पटेल नगर में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्
विज्ञापन
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से रविवार को राठधना रोड स्थित पटेल नगर क्षेत्र में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी का आयोजन कर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बनाया गया। प्रभातफेरी राठधना रोड पर जगदीप पांचाल के निवास से प्रारंभ होकर नवीन वर्मा के निवास पर हरिनाम संकीर्तन के साथ संपन्न हुई। प्रभातफेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों के साथ भगवान श्रीकृष्ण के नाम का संकीर्तन किया। मार्ग में अनेक स्थानों पर स्थानीय लोगों ने प्रभातफेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर समिति की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया। प्रभातफेरी में कृष्ण कृपा दास, भागवत तत्व दास, युग धर्मदास, सीए कृष्ण कुमार गर्ग, श्याम सुंदर शर्मा, सुंदर सिंह, राजू, नंदेश्वरी, ममता, अद्भुत अवतार दास, जयभगवान, नवीन वर्मा, श्याम सिंह रावत व तेजवीर ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें