फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गुरु मां सम्मेलन के शुभारंभ पर निकाली शोभायात्रा

Sun, 02 Mar 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 29- सोनीपत के मुरथल रोड स्थित सतगुरु सरोज माता जी आश्रम में कलश एवं शोभायात्रा के शुभारंभ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल रोड स्थित सतगुरु सरोज माता जी आश्रम से शोभायात्रा निकाल दो दिवसीय 40वें वार्षिकोत्सव गुरु मां सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदर्श नगर से कलश यात्रा निकालकर की गई। 1008 सतगुरु सरोज माता के सानिध्य में क्षेत्र की काफी महिलाओं व श्रद्धालुओं ने कलश व शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा आश्रम परिसर से प्रारंभ होकर बस अड्डा रोड, मामा-भांजा चौक, ओल्ड डीसी रोड, कच्चे क्वार्टर मार्केट, गीता भवन चौक, मुरथल रोड से होती हुई वापस आश्रम में पहुंची। आश्रम संचालक विकास महाराज ने बताया कि सतगुरु सरोज माता जी आश्रम में रात को मां भगवती का जागरण का आयोजन किया गया। सरोज माता ने ज्योत प्रचंड कर जागरण की शुरुआत की। रविवार को आश्रम में सुंदरकांड पाठ कर भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें