सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति सोनीपत की ओर से शनिवार को ककरोई रोड स्थित दुर्गा मंदिर से हरि नाम संकीर्तन फेरी निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए भगवान के नाम का गुणगान किया। फेरी विकास नगर और मालवीय नगर से होकर वापस दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां नरसिंह आरती के साथ इसका समापन हुआ। समिति ने बताया कि यह फेरी अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य में निकाली गई। कथा का आयोजन 27 सितंबर से 3 अक्तूबर तक होगा। फेरी में कृष्ण कृपा दास प्रभु, रघु कुमार दास प्रभु समेत कई श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद