सोनीपत। ज्ञान नगर में घरेलू कनेक्शन का वाणिज्यिक गतिविधियों में इस्तेमाल करने के मामले में बिजली निगम ने करीब 52 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। बिजली उपभोक्ता अपने घर की छत पर लगे टावर में घरेलू बिजली का प्रयोग कर रहा था। निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए उपभोक्ता पर जुर्माना लगाया है।
एक महिला ने बिजली अधिकारियों को शिकायत दी थी कि उनके पड़ोसी की छत पर मोबाइल टावर लगा हुआ है। उनका पड़ोसी छत पर लगे टावर को चलाने के लिए घरेलू बिजली कनेक्शन का इस्तेमाल करके बिजली निगम को हानि पहुंचा रहा है। महिला ने बिजली प्रयोग करने की वीडियो बनाकर बिजली निगम अधिकारियों को सौंपी। जिसके बाद एक टीम ने उक्त स्थान पर छापा मारा और अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी। निगम की तरफ से उपभोक्ता पर 52 हजार 137 रुपये का जुर्माना लगाया है। निगम को एक महिला की शिकायत मिली थी। इस संबंध में कार्रवाई के बाद जांच करके उपभोक्ता को दोषी पाया गया। जिसके बाद उसको 52137 रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना राशि न भरने पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
- अश्वनी कौशिक, उपमंडल अभियंता बिजली निगम