फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: महर्षि वेदव्यास जयंती पर संस्कृति संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
गोहाना के महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में महर्षि वेदव्यास जयंती पर उपस्थित अतिथि एवं श्रद्धालु। - फोटो : Archive
विज्ञापन
गोहाना। सेक्टर-7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में महर्षि वेदव्यास जयंती मनाई गई। मुख्य वक्ता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह डांगी ने महर्षि वेदव्यास के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वेदव्यास ने विशाल वेद को चार भागों में विभाजित कर ज्ञान को जनसामान्य तक पहुंचाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज मंदिर, गुड्डा रोड काठमंडी के अध्यक्ष आर्य धर्मपाल भनवाला ने की। उन्होंने कहा कि महर्षि वेदव्यास ने महाभारत, पुराणों और अन्य ग्रंथों की रचना कर भारतीय ज्ञान परंपरा को समृद्ध किया। कार्यक्रम में शोक आर्य, सुरेश पवार, रणधीर राठी, जयपाल माथुर समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें