फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: स्वस्थ व्यक्ति को तीन महीने में करना चाहिए रक्तदान

Mon, 08 Sep 2025 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। भारत विकास परिषद और लायंस क्लब गन्नौर गौरव की ओर से नगरपालिका परिसर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ भाजपा नेता देवेंद्र कौशिक ने किया। शिविर में लायंस ब्लड बैंक शालीमार बाग से आई डाॅ. रुत्वी, प्रदीप, राहुल, अंजलि, विनोद ने 84 यूनिट रक्त एकत्रित किया। देवेंद्र कौशिक ने कहा कि रक्तदान महादान है। इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को 3 महीने में एक बार रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर भाविप अध्यक्ष संदीप सिंघल, लायंस क्लब गन्नौर गौरव अध्यक्ष भावना जग्या, नीरज जग्या, अंकित मल्होत्रा, हरीश वाधवा, शालू वाधवा, नरेंद्र, विकास भगवति, तरुण चुघ, चारू चांदना, मोहित सैनी व हरदीप भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें