गोहाना में विश्व खाद्य दिवस कार्यक्रम पर योग के दौरान मौजूद अभ्यर्थियों से खानपान की चर्चा करते
गोहाना। सेक्टर-7 स्थित महर्षि दयानंद सरस्वती पार्क में विश्व खाद्य दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता योग शिक्षक आजाद सिंह डांगी ने कहा कि योग और खानपान एक-दूसरे के पूरक हैं। योग शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है, जबकि संतुलित आहार उस ऊर्जा को बनाए रखने का काम करता है। उन्होंने कहा कि केवल योग या केवल अच्छा भोजन पर्याप्त नहीं है, दोनों के संतुलन से ही शरीर और मन स्वस्थ रहते हैं। लोगों को मौसमी फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज तथा पर्याप्त पानी का सेवन करना चाहिए। उन्होंने तला-भुना और असंतुलित भोजन से बचने की सलाह दी। इस अवसर पर सुरेश पवार, सुभाष वर्मा, धर्मपाल आर्य, सुरेश विमान और रितिक दांगी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।