फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कम लिंगानुपात वाले गांव बिधलान में मनाया गया बेटी का जन्मोत्सव

Wed, 10 Dec 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 22: सोनीपत के गांव बिधलान स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बेटी का जन्मोत्सव मनाती महिलाएं। स्रो
विज्ञापन
खरखौदा। ब्लॉक खरखौदा के कम लिंगानुपात वाले गांव बिधलान में महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से आंगनबाड़ी केंद्र में बेटी जन्मोत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

तीसरी बेटी के रूप में जन्म लेने वाली सलोनी पुत्री प्रियंका का आंगनबाड़ी केंद्र में प्रथम बार आने पर पद चिन्ह लिया। उनका महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नीलम, ब्लाक समन्वयक अमित, सर्कल सुपरवाइजर ब्रह्मकली व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता, विजेता, सुमन, सुमित्रा, मुकेश ने स्वागत किया गया।
नवजात से 6 वर्ष की बालिकाएं जिनका जन्मदिवस माह दिसम्बर में आता है का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया।
महिला ने मंगल गान गाया और बालिकाओं को उपहार दिया गया। साथ ही महिलाओं को गर्भ में भ्रूण लिंग जांच न कराने की शपथ दिलवाई और जागरूक किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें