गन्नौर। जीटी रोड डिवाइन सिटी के पास सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वह कैंटर में सवार होकर हरिद्वार ज्योत महोत्सव में जा रहे थे। सोनीपत के गांव लहराडा निवासी राजबीर कैंटर में पीछे बैठे हुए थे। जब कैंटर डिवाइन सिटी के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही बड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सोनीपत सिविल अस्पताल लेकर गई। इलाज के दौरान राजबीर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद