फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लंका कांड में हनुमान और लंकिनी का संवाद का किया वर्णन

Tue, 30 Jun 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के नंदवानी नगर में श्री सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन एवं रामकथा सुनते श्रद्धालु
विज्ञापन
सोनीपत। नंदवानी नगर में श्रीराम परिवार संस्था की ओर से श्री सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन एवं रामकथा का आयोजन किया गया। ओमप्रकाश अरोड़ा ने श्रीरामचरितमानस के लंका कांड में हनुमानजी और लंकिनी का संवाद सुनाया। इसमें लंकिनी की रामभक्त को दी गई ललकार व राक्षसों की लंका में पहरेदारी का वर्णन किया। कथा में हनुमान जी का लघु रूप धारण कर लंका में प्रवेश करने की कथा सुनाई। लंकिनी ने जब हनुमानजी को रोका और उनका परिचय पूछा तो उन्होंने एक मुक्का मार कर राक्षसी के प्राण निकाल दिए। इस दौरान श्याम रहेजा, सूरज कांत, ललित बत्रा, महेश पांडे, रमाकांत, मुकेश आनंद, मेहर चंद, अशोक, दिनेश अरोड़ा, विजय, धीरज और भूषण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें