फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मारपीट कर गाड़ी में तोड़फोड़ की दी शिकायत

Tue, 03 Feb 2026 05:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव हलालपुर के बिजेंद्र ने खरखौदा थाने में शिकायत दी है कि वह किसी काम से सैदपुर जा रहे थे। रास्ते में तीन युवक शराब पी रहे थे। वह पहचान का समझकर रुके तो वो गाली-गलौज पर उतर आए। इससे पहले कि कुछ समझ में आता उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। वह अपनी कार लेकर वहां से भागने लगे तो उन्होंने कार में भी तोड़फोड़ की। बाद में वे पीछा करते हुए घर तक आ पहुंचे और उनको घर से बाहर निकालकर फिर से मारपीट की। घायल ने हमला करने वालों में से दो के नाम बताते हुए शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें