फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आरके कॉलोनी में 35 लाख रुपये से बनेगा सामुदायिक भवन

Mon, 29 Dec 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08: सोनीपत के आरके कॉलोनी, मुरथल में सामुदायिक भवन निर्माण के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे मेयर
विज्ञापन
सोनीपत। जीटी रोड स्थित आरके कॉलोनी मुरथल में गंदगी के ढेर के स्थान पर 35 लाख रुपये से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। निर्माण के कार्य की शुरुआत रविवार को मेयर राजीव जैन ने की। सामुदायिक केंद्र के निर्माण से कॉलोनी वासियों को सामाजिक कार्यों के लिए स्थान उपलब्ध होगा। इससे पहले बंजारा समाज के लिए भी सामुदायिक भवन बनवाया गया था। कॉलोनी में प्रवेश करते ही जिस स्थान पर कूड़े के ढेर लगे रहते थे कॉलोनी वासी लंबे समय से कूड़ा हटाकर सामुदायिक भवन बनाने की मांग कर रहे थे। इस अवसर पर मेयर को लोगों ने गलियों के निर्माण व पानी निकासी की समस्या का समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें