फोटो :25: सोनीपत के गांव बिधलान में गली में ढांचा बनकर खड़ी जली हुई कार। संवाद
खरखौदा। गांव बिधलान में गली में खड़ी कार में रविवार रात को आग लग गई। इससे कार जलकर पूरी तरह से जलकर ढांचा बन गई। कार मालिक सोनू ने शक जताया है कि किसी ने कार के नीचे लकड़ी डालकर जानबूझकर आग लगाई है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। संवाद