फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: अमेरिका का वीजा लगवाने के नाम पर 9.92 लाख ठगे

Wed, 29 Jan 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव प्रीतमपुर के युवक का अमेरिका में वीजा लगवाने के नाम 9.92 लाख रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। आरोपियों ने पीड़ित से करीब 23 बार ट्रांजेक्शन कराकर रुपये ऐंठ लिए। गांव प्रीतमपुर निवासी राहुल ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 29 अप्रैल, 2024 को उनके इंस्टाग्राम पर फ्री वीजा लगवाने का संदेश आया था। उन्होंने कहा था कि वह अमेरिका में वीजा लगवा सकते हैं। आरोपी ने कहा कि इसके लिए आपका चयन हुआ है। वह उनके झांसे में आ गया। आरोपी ने झांसे में लेकर 23 बार में उनसे खातों में 9.92 लाख रुपये डलवा लिए। बाद में ठगी का पता लगा तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें