मुरथल। जीटी रोड बेल्ट के गांवों में पंचायत चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। उम्मीदवार मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। मुरथल खंड के 98300 मतदाता 43 गांवों की सरकार चुनेंगे। इन मतदाताओं में पांच मंगलामुखी भी शामिल हैं। मुरथल खंड के गांव किशोरा व ग्यासपुर में पहली बार सरपंच पद के लिए चुनाव होगा। सात साल पहले किशोरा को अलग पंचायत बनाने के बाद उसे निगम में शामिल कर लिया गया था। बाद में विरोध के चलते वह भी अन्य गांवों के साथ बाहर कर दिया गया था। जिसके चलते अब गांव में सात साल बाद पहली बार चुनाव हो रहे हैं।
मुरथल खंड के आठ गांवों में 12 साल बाद पंचायत चुनाव हो रहे हैं। वर्ष 2015 में सरकार ने सोनीपत नगर निगम के गठन के समय 8 गांवों को शामिल कर लिया था। कुमासपुर, किशोरा, मुरथल, नांगल खुर्द, दीपालपुर, मुकीमपुर, चौहान जोशी व खेवड़ा को निगम में शामिल कर लिया था। उसके बाद हुए पंचायत चुनाव में इन गांवों के ग्रामीण अपने प्रतिनिधि नहीं चुन पाए थे। इन गांवों में पंचायत चुनाव नहीं हुए थे। इसके बाद इन गांवों के लोगों ने निगम का विरोध करना शुरू किया तो प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 में मुरथल खंड के आठ गांवों को निगम से बाहर कर दिया था और वर्ष 2019 में इन गांवों में पंचायती राज लागू किया था। मुरथल खंड के गांव ग्यासपुर व किशोरा में पहली बार सरपंच चुना जाएगा। ग्यासपुर गांव में 879 मतदाता व किशोरा गांव में 443 मतदाता नई सरकार के लिए अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इन गांवों में सरपंच पद के भावी उम्मीदवार लोगों के बीच जाकर वोट की अपील कर रहे हैं। ग्यासपुर गांव में सामान्य वर्ग का सरपंच चुना जाएगा और किशोरा गांव में अनुसूचित जाति की महिला सरपंच बनेगी।
खेवड़ा और मुरथल गांव में सात हजार से ज्यादा मतदाता
खंड के गांव खेवड़ा व मुरथल में सात-सात हजार से ज्यादा मतदाता हैं। इनमें मुरथल में 9996 व खेवड़ा में 7058 मतदाता हैं। इसके अलावा खंड के विभिन्न गांवों में और संवेदनशील व 36 अति संवेदनशील हैं। गांव कामी में तीन, कुराड़ इब्राहिमपुर में 5 बूथ संवेदनशील की श्रेणी में रखे हैं। इसके अलावा दीपालपुर में चार बूथ, गढ़ मिर्कपुर में 2, खेवड़ा में 9, मेहंदीपुर में 3, मुरथल में 14, नांगल खुर्द व पलड़ा में 2-2 बूथ अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं। इन मतदान केंद्रों में पुलिस व प्रशासन की पैनी नजर रहेगी, साथ ही पुलिसकर्मियों की संख्या भी ज्यादा रहेगी।
इंसेट
मतदाता और बूथों पर एक नजर
गांव पुरुष महिला कुल मतदाता पोलिंग बूथ
असदपुर 1181 931 2112 3
बड़ौली 1628 1345 2973 4
बसौदी 894 787 1681 2
भिगान 1855 1573 3428 4
भूर्री 826 710 1536 2
दीपालपुर 1996 1649 3646 4
धतूरी 612 573 1185 2
गढ़ मिरकपुर 671 584 1255 2
गढ़ी बख्तावरपुर 903 790 1693 2
ग्यासपुर 463 416 879 1
हसनपुर 1091 897 1988 3
जगदीशपुर 861 651 1512 2
जैनपुर 1493 1190 2683 3
जाजल 901 725 1626 2
झुंडपुर 1017 922 1939 2
चौहान जोशी 1153 972 2125 3
कामी 1497 1246 2743 3
खेवड़ा 3821 3237 7058 9
किशोरा 248 194 443 1
कुमासपुर 2048 1743 3792 5
कुराड़ इब्राहिमपुर 1805 1557 3362 5
लड़सौली 1026 908 1934 2
मच्छरौला 396 329 725 1
मलिकपुर 2291 1762 4053 5
मेहंदीपुर 1191 983 2174 3
मीमारपुर 873 831 1805 2
मुकीमपुर 1319 1066 2386 3
मुरथल 5412 4584 9996 14
नांदनौर 831 690 1521 2
नांगल खुर्द 801 661 1462 2
पबनेरा 1027 843 1870 2
पलड़ा 631 511 1142 2
पलड़ी कलां 631 548 1179 2
पलड़ी खुर्द 452 382 834 1
पीपली खेड़ा 1428 1271 2699 3
राजपुर 1838 1606 3444 4
रामनगर 1072 922 1994 3
रसूलपुर 364 284 648 1
सनपेड़ा 1138 1164 2502 3
ताजपुर 1077 911 1988 3
टांडा 525 441 966 1
टिकौला 1067 868 1935 2
उमेदगढ़ 755 629 1384 2