फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 57 ड्रेनों की सफाई का कार्य 95 फीसदी पूरा

Fri, 05 Jul 2024 09:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटाे 08. सोनीपत के गांव छपरा के पास सिंचाई विभाग की ओर से की जा रही ड्रेन की सफाई। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। सिंचाई विभाग की तरफ से क्षेत्र में 57 ड्रेनों की सफाई लगभग 95 फीसदी कर ली गई है। शेष कार्य एक सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। यदि उस दौरान तेज बारिश होती है तो खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी होने में दिक्कत होगी। पानी की निकासी की व्यवस्था अधूरी होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

गोहाना में बारिश के सीजन में यदि ज्यादा बारिश हो जाती है तो सिंचाई विभाग की तरफ से अतिरिक्त पानी के पानी को ड्रेनों में डाला जाता है। इसके लिए सिंचाई विभाग पहले की व्यवस्था कर लेता है। इस बार लोकसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग से मंजूरी देरी से मिली और ड्रेनों की सफाई का काम धीमा हो पाया है। अधिकारियों के अनुसार एक सप्ताह में सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद कोई दिक्कत नहीं होगी। किसान नेताओं का कहना है कि ड्रेनों की सफाई समय पर नहीं होने से अधिक बारिश होने की स्थिति में खेतों से पानी की निकासी के लिए ड्रेनों की सफाई नहीं होना बाधा बन सकती है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर तेज बारिश होते ही जलभराव हो जाता है।



वर्जन
अधिकतर ड्रेनों की सफाई का काम पूरा कर लिया है। बची हुई ड्रेनों की सफाई तेजी से करवाई जा रही है। एजेंसी को भी सफाई का कार्य जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनीत साहनी, कार्यकारी अधिकारी, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें