फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 940 विद्यार्थी पेश करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, निकालेंगे मार्च पास्ट

Fri, 02 Aug 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। आजादी के जश्न को धूमधाम से मनाने के लिए स्कूलों ने तैयारी तेज कर दी है। पुलिस लाइन मैदान पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के 940 विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देंगे और मार्च पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी देंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह को बेहतर तरीके से मनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह इस बार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। विद्यालय स्तर पर जहां टॉपर बेटियां ध्वजारोहण करेंगी, वहीं जिला स्तरीय कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने के लिए विद्यार्थी तैयारियों में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम के जिला संयोजक शशि मेहता जिज्ञासु ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 6 अगस्त तक विद्यालयों में अभ्यास किया जाएगा। 8 से 10 अगस्त तक हिंदू विद्यापीठ के ऑडिटोरियम में विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल करते हुए अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसके बाद 11 से 13 अगस्त तक पुलिस लाइन मैदान में फाइनल रिहर्सल की जाएगी। विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी या स्कूल प्रभारी को संबंधित अधिकारी को रिपोर्ट करनी होगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का ब्योरा
कार्यक्रम विद्यार्थी स्कूल
हरियाणवी, देशभक्ति 100 पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा
हिंदी, देशभक्ति 100 राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, माॅडल टाउन
पंजाबी 100 ऋषिकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, देवडू रोड, सोनीपत
गुजराती 100 रामजस वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोनीपत
राजस्थानी 100 शिवा शिक्षा सदन, सोनीपत
फ्यूजन डांस 100 जैन विद्या मंदिर, सोनीपत
राष्ट्रीय गान 80 हिंदू विद्यापीठ, सोनीपत
मिक्स, देशभक्ति 100 रेनू स्पेशल स्कूल, बहालगढ़
स्कूल बैंड 40 श्रीराम स्कूल हाउसिंग बोर्ड, मुरथल अड्डा

इन स्कूलरें के विद्यार्थी करेंगे मार्च पास्ट
स्काउट 30 आदर्श पब्लिक स्कूल, ककरोई
गाइड 30 आदर्श पब्लिक स्कूल, ककराई
जेआरसी-गाइड 30-30 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा, सोनीपत
इन्हें सौंपी जिम्मेदारी
पीटी शो : सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) रामबीर सिंह व राकेश दत्त
स्काउट एवं गाइड्स की परेड : राजकुमार अहलावत
बैंड : शशि मेहता जिज्ञासु, जिला संयोजक
वर्जन
स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। समारोह को बेहतर तरीके से मनाने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें