फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शेयर मार्केट में कमाई का लालच दे ठगे 9.35 लाख

Fri, 29 Nov 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर ठगों ने शेयर मार्केट व क्रिप्टो करंसी में रुपये लगाकर कमाई का लालच दे युवक से 9.35 लाख रुपये की ठगी कर ली। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। गन्नौर निवासी नरेश ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 10 अक्तूबर को उनके पास शेयर ट्रेडिंग सिखाने को लेकर कॉल आई थी। बात कर रहे युवक ने खुद को लंदन की कंपनी का एजेंट बताया था। उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया। जहां शेयर ट्रेडिंग के बारे में सिखाया जाता था। कुछ समय बाद उसे क्रिप्टोकरंसी में निवेश कर मुनाफा कमाने की बात कही गई। उसने उनके बताए गए खातों में ट्रांजेक्शन कर दी। बाद में वह रुपये निकालने लगे तो रुपये नहीं निकल पाए। इसके बाद उनको ठगी का अहसास हुआ। शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें