फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया वुशू में प्रताप स्कूल के खिलाडिय़ों ने जीते सात पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खरखौदा। चंडीगढ़ में 12 से 16 मार्च तक ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वुशू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां प्रताप स्कूल के खिलाड़ियों ने सात पदक जीते। 65 किलो भार वर्ग में सचिन, 85 किलो भार वर्ग में अरुण व 90 किलो भार वर्ग में मोनू चौहान ने रजत पदक जीते। 48 किलो वर्ग में गुरूसेवक, 60 किलो में अमन, 85 किलो वर्ग में मुकेश व अभिषेक ने कांस्य पदक हासिल किए। विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय में पहुंचने पर प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य, कोच विनोद गुलिया, साहिल दहिया, विकास बिश्नोई व अंतरराष्ट्रीय पहलवान सोनू कुराणा ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कोच विनोद गुलिया ने बताया कि सभी खिलाड़ी इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी वुशू प्रतियोगिता के ट्रायल के लिए हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें