फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्टर हरियाणा प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहे जैगस जिम के पवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पवन ने पाया तीसरा स्थान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन डब्ल्यूएबीबीए के तत्वावधान में सेक्टर-14 के सामुदायिक केंद्र में मिस्टर एंड मिस हरियाणा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां विभिन्न जिलों के महिला-पुरुष बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। इनमें जैगस जिम के खिलाड़ी गांव गढ़ी बाला निवासी पवन कुमार ने 90 किलो से अधिक भार वर्ग की स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया। जिम में पहुंचने पर पवन का स्वागत किया गया। जिम संचालक जगजीत सिरोहा ने कहा कि पवन ने आशाओं के अनुरूप सफल प्रदर्शन किया है। पहले प्रयास में इतनी बड़ी उपलब्धि दर्ज करना छोटी बात नहीं है। पवन में क्षमता व प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। युवा बॉडी बिल्डरों को पवन से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें