कबड्डी में बरोणा की टीम, दौड़ में भिवानी का अंकित विजेता
खरखौदा। गांव बरोणा में शहीद कवि मेहर सिंह की स्मृति में कबड्डी व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यातिथि भाजपा नेता प्रीतम खोखर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। भाजपा सरकार का फोकस शहरों के साथ ही ग्रामीण आंचल के उत्थान की तरफ है। कबड्डी प्रतियोगिता में जटौला की टीम को हराकर बरोणा की टीम विजेता बनी, वहीं दौड़ प्रतियोगिता में भिवानी के अंकित ने पहला, मांडौठी के अंकित ने दूसरा, कलावहड़ के रविंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सतबीर ठेकेदार, नरेंद्र खुरमपुर, राजू आदि मौजूद रहे।