16 जुलाई को करनाल में महापड़ाव में पहुंचने का आह्वान
फोटो 22: आशा वर्कर यूनियन की बैठक में बोलती जिला सचिव सुनीता देवी।
गन्नौर। आशा वर्कर यूनियन की बैठक शनिवार को सीएचसी में हुई। यहां जिला सचिव सुनीता देवी ने कहा कि सरकार समझौते का नोटिफिकेशन जारी करने में देरी कर रही है। सरकार की ओर से पहले जारी किए गए नोटिफिकेशन में खामियां थी। उन्होंने कहा कि नोटिफिकेशन जारी नहीं होने पर आशा वर्कर 16 जुलाई को करनाल में महापड़ाव करेंगी और आंदोलन की घोषणा करेंगी। इस दौरान पीएचसी प्रधान मीणा, पुरखास की प्रधान सुदेश, प्रगति, सुदेश, कांता आदि मौजूद रही।