सोनीपत। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बर्खास्त वर्करों की बहाली को लेकर शनिवार को भी धरना व भूख हड़ताल जारी रहा। हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के जिला प्रचार सचिव ओमप्रकाश तथा हुड्डा जन स्वास्थ्य यूनियन के कार्यकारी सदस्य जगबीर सिंह 24 घंटे के लिए भूख हड़ताल पर बैठे। धरने पर एकत्रित वर्करों ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता, कर्मचारियों व महिलाओं की दुश्मन है। महिलाओं का अकारण ही रोजगार छीन लिया जाता है। धरने को 81 दिन व मंच तथा हुडा यूनियन की भूख हड़ताल को 6 दिन हो चुके हैं, लेकिन इनकी सुध लेने के लिए कोई भी नहीं आया। धरने की अध्यक्षता बबीता देवी तथा संचालन सुनीता देवी ने किया। इस अवसर पर हरिप्रकाश, ईश्वर राठी, राजेश कुमार, आंनद शर्मा, सुनीता, ओमकंवार, सत्यवान आदि मौजूद रहे।