खरखौदा। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने अपने जेठ के लड़क पर छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी के माता-पिता को शिकायत करने पर उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। महिला का कहना है कि वह पशुओं के लिए चारा लेने अपने खेतों में गई थी। वहां पर उसके जेठ के लड़के ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जिसका विरोध करते हुए उसने मामले की शिकायत उसके माता पिता से शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।