फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काफिले को मंत्री ने किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने बुधवार सुबह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए शहर से पार्टी कार्यकर्ताओं के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 150 वाहनों में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हरसाना में नंदीशाला के सामने से रवाना हुए। मंत्री कविता जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार विकास की नई राह पर है। उन्होंने कहा कि देश के इस विकास में और भाजपा को आगे लेकर जाने में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिन रात मेहनत कर रहे हैं। कहा कि कोई भी संगठन कार्यकर्ताओं के बगैर आगे नहीं बढ़ सकता और यही वजह है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए बुधवार को तीन दिन के हरियाणा प्रवास पर रोहतक पहुंचे। सोनीपत के कार्यकर्ताओं ने सांपला बाईपास के पास राष्ट्रीयाध्यक्ष अमित शाह का स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा के मंडल अध्यक्ष नवीन मंगला, डा. संजय सेहरा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निर्मला खत्री सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें