राई। मुरथल थाना के एक गांव की महिला ने अपने पति व दो अन्य पर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का आरोप लगाया। मुरथल थाना पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुरथल थाना के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि एक महिला व उसका पति चार साल पहले से किराये दार थे। किराए पर रह रही महिला ने उसके पति के साथ नाजायज संबंध बना लिए। जिसके कारण उसका पति रोज उसके साथ मारपीट करने लगा। साथ ही सास की बहन भी उसके पति को उसके खिलाफ भड़काती है। 25 जुलाई को सभी ने मिल कर मेरे साथ मार पीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।