गन्नौर। साइबर ठगों ने पुरखास राठी गांव निवासी मेडिकल स्टोर संचालक के खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत गन्नौर थाने में दी। शिकायत में गांव पुरखास राठी के दिनेश कुमार ने बताया कि उसका गन्नौर एचडीएफसी बैंक में खाता है। 12 जनवरी को सुबह उनके खाते से 90 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से काट लिए गए। उनके पास न तो कोई लिंक आया और न ही कोई ओटीपी या एसएमएस प्राप्त हुआ। रुपये कटने के बाद उन्होंने अपने खाते की यूपीआई बंद करवा दी व साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर काॅल भी कर दी। पुलिस ने दिनेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद