सोनीपत। लघु सचिवालय में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए शिविर में वीरवार को 94 शिकायतें पहुंचीं। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने 94 में से चार शिकायतों का मौके पर समाधान किया। शेष 90 शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
उन्होंने जिला के नागरिकों से आह्वान किया कि वह प्रत्येक कार्यदिवस में शिविर के माध्यम से सुबह 9 से 11 बजे तक अपनी शिकायतों का समाधान करवा सकते हैं। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, एसडीएम अमित कुमार व डीआरओ हरिओम अत्री मौजूद रहे। संवाद