फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बिना मान्यता चल रहे 89 स्कूल करवाए जाएंगे बंद

Sun, 21 Apr 2024 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। महेंद्रगढ़ के कनीना में हुए हादसे के बाद सख्त हुए शिक्षा विभाग ने बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को बंद करवाने के निर्देश दिए हैं। सोनीपत जिले में करवाए गए सर्वे में विभिन्न खंडों में 89 स्कूल बिना मान्यता के चलते मिले हैं। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को बंद करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से उनके जिलों में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों की रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद अब इन स्कूलों को बंद कराने और एमआईएस पोर्टल से हटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एमआईएस पोर्टल पर उपलब्ध स्कूलों की सूची तैयार कर मुख्यालय भेजने को कहा है। एक अप्रैल से शुरू हुए नए शैक्षणिक सत्र के बाद से स्कूल संचालक बच्चों का अपने स्कूल में दाखिला करने की जद्दोजहद में जुटे हैं।
शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि मान्यता संबंधी शर्तें पूरी किए बिना बच्चों का दाखिला करना हरियाणा स्कूल शिक्षा नियमावली 2003 के अनुसार अपराध माना जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं बिना मान्यता के यदि कोई स्कूल दाखिला करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


सबसे अधिक राई में बिना मान्यता के 33 स्कूल
जिले में बिना मान्यता के 89 स्कूल चल रहे हैं। इनमें सबसे अधिक बिना मान्यता के 33 स्कूल राई खंड में हैं। इसके बाद सोनीपत में 29, गोहाना में 13, गन्नौर में 06, खरखौदा में 05, मुंडलाना में 02 और कथूरा में 1 स्कूल बिना मान्यता के चल रहा है।
वर्जन
बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को चिह्नित करने के लिए सर्वे करवाया गया था। इसमें जिले के 89 स्कूल मान्यता के दस्तावेज दिखाने में नाकाम रहे। इन स्कूलों को पोर्टल से हटाते हुए बंद करवाया जाएगा। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बिना मान्यता के कोई स्कूल दाखिला करते मिला को सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों को भी चाहिए कि वह स्कूल की मान्यता संबंधी जानकारी पुख्ता करने के बाद ही अपने बच्चों के दाखिले करवाए। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें