फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए 28 निजी अस्पतालों में की 850 बेड की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के संक्रमित मरीज लगातार चार दिन से 100 से ज्यादा मिल रहे हैं। इस स्थिति में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को कोरोना से बचाव के लिए 28 निजी अस्पतालों में 850 बेड हायर किए हैं। शहर के 21, गन्नौर के पांच, गोहाना व खरखौदा के एक-एक निजी अस्पतालों में संक्रमितों को भर्ती किया जा सकेगा। इसकी मंजूरी के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सूची जिला प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले में कोरोना के 619 सक्रिय केस हैं। एक जनवरी को सक्रिय केस महज 59 थे। ऐसे में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या को देखते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने की पहल शुरू कर दी है। फिलहाल ज्यादातर मरीजों को होम आइसोलेट किया जा रहा है, लेकिन अगर कोरोना मरीजों की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ सकता है। ऐसे में उन्हें किसी तरह की दिक्कत न हो, इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में उपलब्ध बेड की सूची तैयार कर ली है। इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई है।
इन अस्पतालों में बेड की व्यवस्था
सोनीपत शहर के भगवानदास अस्पताल में 75, फिम्स अस्पताल में 100, ऑस्कर अस्पताल में 40, ट्यूलिप अस्पताल में 30, सक्सेना मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में 30, मेमोरियल अस्पताल में 35, आशीर्वाद भगत अस्पताल में 30, उजाला सिग्नस अस्पताल में 50, दयानंद अस्पताल में 40, सुनेहरी अस्पताल में 20, सनराइज अस्पताल में 20, ज्वाइंट अस्पताल में 20, डीआरएम अस्पताल में 10, सिद्धीविनायक अस्पताल में 20, गैलेक्सी अस्पताल में 20, हरियाणा अस्पताल में 50, जयदेवी अस्पताल में 20, स्वर्णप्रस्थ अस्पताल में 20, निदान अस्पताल में 30, जनता अस्पताल 20 व रामा अस्पताल में 20 बेड की व्यवस्था की गई है। गन्नौर के सीता अस्पताल, संजीवनी अस्पताल, प्रेमपुष्प अस्पताल, भाटिया अस्पताल व धनखड़ अस्पताल में 20-20 बेड, गोहाना के गजराज अस्पताल में 20 व खरखौदा के होशियार सिंह मेमोरियल अस्पताल में 20 बेड की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बच्चों के लिए की गई अलग से बेड की व्यवस्था
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बच्चों पर तीसरी लहर के खतरे की आशंका जता रखी है। इस स्थिति में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को भर्ती करने के लिए अस्पतालों में अलग से बेड का इंतजाम किया गया है। कोरोना की तीसरी लहर में अगर बच्चे ज्यादा संक्रमित होते हैं तो विभाग की ओर से बच्चों को भर्ती करने के लिए पूर्ण व्यवस्था की है।
अस्पताल ऑक्सीजन बेड आईसीयू बेड
जिला अस्पताल 50 10
बीपीएस मेडिकल कॉलेज 100 30
फिम्स अस्पताल 25 15
भगवानदास अस्पताल 25 15
संजीवनी अस्पताल 10 2
सीता अस्पताल 10 -0
सक्सेना अस्पताल 15 2
सुनेहरी अस्पताल 15 2
ट्यूलिप अस्पताल 25 4
ऑस्कर अस्पताल 25 4
सिग्नस अस्पताल 25 4
मेमोरियल अस्पताल 35 5
हरियाणा अस्पताल 45 10
धनखड़ अस्पताल 15 2
वर्जन
कोरोना से बचाव के लिए विभाग पूरी तरह अलर्ट है। कोरोना संक्रमितों को अगर अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता हुई तो उसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके लिए 28 निजी अस्पतालों में 850 बेड हायर किए गए हैं। अगर बच्चे ज्यादा संक्रमित हुए तो उन्हें अलग से भर्ती करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें