फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना में 85 एमएम बारिश ने बिगाड़े हालात

Fri, 04 Aug 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 16- गोहाना के गांधी नगर में दीवार में आई दरारों को दिखाता पीड़ित परिवार का सदस्य। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। उपमंडल में बुधवार रात में जमकर बारिश हुई। 85 एमएम बारिश से शहर के विभिन्न मार्गों पर पानी भर गया तो गांधी नगर में मकान की फर्श और दीवारों में दरारें आई गईं। पीड़ित परिवार की मुखिया मूर्ति देवी ने सरकार से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


गोहाना में हुई तेज बारिश से जहां तापमान में कमी आई है, वहीं जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। गांव रभड़ा के खेतों में कई फुट तक बारिश का पानी भर गया। पानी निकासी के लिए लगाई गई मोटर से पानी का स्तर कुछ कम हुआ था, लेकिन बारिश ने फिर से पानी का स्तर बढ़ा दिया है। किसानों का कहना है कि विभाग द्वारा डीजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। पानी निकासी के लिए बिजली आपूर्ति पर निर्भर रहना पड़ता है। गांव में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति नहीं है। ऐसे में खेतों से पानी का स्तर कम होने में समय लग रहा है। किसानों ने सिंचाई विभाग से मांग की है कि उन्हें अतिरिक्त पानी की मोटर दी जाए।
दीवारों में आई दरार
गांधी नगर निवासी मूर्ति देवी ने बताया कि उनके मकान के पास एक खाली प्लाट पड़ा हुआ है। जिसमें बारिश का पानी भर जाता है। रात को हुई बारिश से प्लाट में पानी भर गया जो धीरे-धीरे मकान की नींव में जाता रहा। जिसकी वजह से उनके मकान की दीवारों में दरार आ गई और फर्श भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन

इन जगहों पर हुआ जलभराव
बारिश से समता चोक, महम रोड, जींद रोड, सिविल रोड व पुरानी अनाज मंडी, सोनीपत रोड, सेक्टर-7 समेत नई अनाज मंडी में पानी जमा हो गया। शहर वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश के पानी की निकासी के लिए व्यवस्था की गई है। बारिश के कुछ घंटो बाद ही शहर में पानी की निकासी हो जाती है। नालियों व गलियों की नियमित रूप से सफाई की जा रही है।
रजनी विरमानी, अध्यक्ष, नगर परिषद, गोहाना

किसानों को आवश्यकता के अनुसार किसानों को पानी की मोटर उपलब्ध कराई गई हैं। बिजली निगम से अस्थायी बिजली कनेक्शनों पर 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि खेतों से पानी की निकासी जल्द हो सके। -पुनीत साहनी, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग, गोहाना

फोटो 16- गोहाना के गांधी नगर में दीवार में आई दरारों को दिखाता पीड़ित परिवार का सदस्य। संवाद

फोटो 16- गोहाना के गांधी नगर में दीवार में आई दरारों को दिखाता पीड़ित परिवार का सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें