फोटो 43: कैंप कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व अन्य अधिकारी। स्
सोनीपत। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) 21 और 22 अक्तूबर को दो पाली में दोनों सत्रों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर दोनों दिन में 84 हजार आवेदक परीक्षा देेंगे। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने अधिकारियों से कहा कि अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाए। केंद्र में यदि कोई दिव्यांग ट्राई साइकिल से आता है तो उसे ट्राई साइकिल से ही अंदर जहां तक संभव हो पहुंचाया जाए।
इससे पहले मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सीईटी के सफल आयोजन के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए। उपायुक्त ने भरोसा दिया कि सीईटी पूर्ण पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ संपन्न करवाई जाएगी। किसी भी प्रकार से परीक्षा को बाधित अथवा प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी ने कोई दुस्साहस करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि सीईटी की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न करवाई जाएगी। इसके लिए धारा-144 के साथ ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे। एसडीएम डॉ. निर्मल नागर को सीईटी के लिए नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने इसके लिए विशेष रूप से हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2022 जारी किया है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय व आपराधिक घटना की सूचना इस हेल्पलाइन नंबर पर दी जा सकती है, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्त में लेकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीएम निर्मल नागर, एसडीएम अमित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, सिटी को ऑर्डिनेटर वीके मित्तल, आरटीए सचिव नीरज जिंदल, हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक राहुल जैन, डाॅ. सुनील पंवार मौजूद रहे।
फोटो 43: कैंप कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व अन्य अधिकारी। स्