सोनीपत। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस ने जनवरी से मई तक 84 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त ममता सिंह के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में 70 मुकदमे दर्ज किए गए और बड़ी संख्या में हथियार व कारतूस बरामद किए गए। पुलिस आयुक्त ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। संवाद