फोटो 44- सोनीपत के गोहाना में भागराम ट्रस्ट की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित
गोहाना। शहर में सोमवार को आयोजित दो रक्तदान शिविरों में 83 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें 12 नागरिकों ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने इस सेवा से दूसरे लोगों को रक्तदान की प्रेरणा दी। भाग राम ट्रस्ट के साप्ताहिक रक्तदान शिविर में 44 नागरिकों ने रक्तदान किया। हर सप्ताह की भांति यह शिविर सोनीपत मार्ग टी-प्वाइंट पर स्थित भगवान परशुराम चौक में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा खानपुर मंडल के अध्यक्ष जस्सी खुराना और विशिष्ट अतिथि सरदार पंकज सिंह रहे। संयोजन सतीश सैनी का रहा। यशविंद्र, नवीन मेहरा, अजय, सुरेंद्र, सतपाल, प्रवीन, जितेंद्र, दर्पण, प्रदीप, बलजीत, सचिन, राहुल, सतीश, मोहित और संजय ने रक्तदान किया। शिविर में बलबीर, विनोद, संदीप, हरिओम और राजेश ने पहली बार रक्तदान का खाता खोला। दूसरी तरफ डेरा बाबा लक्ष्मण पुरी महाराज में आयोजित रक्तदान शिविर में 39 नागरिकों ने रक्तदान किया।