आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में खिलाड़ियों ने जीते चार स्वर्ण पदक
खरखौदा। शहीद दलबीर सिंह राजकीय कॉलेज पीपली के चार खिलाड़ियों ने आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर चार स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता का आयोजन चार मार्च को मदवि रोहतक में किया गया था। खिलाड़ी संदीप, अमित, राहुल व गौरव ने विभिन्न भार वर्ग में हिस्सा लेकर पदक हासिल किए। कालेज में पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. सुमन दहिया ने किया। इस दौरान डॉ. रजनेश, डॉ. गीता शर्मा, शालिनी, विक्रम, डॉ. सुनीता, डॉ. रशिम सरोहा, किरण चौहान आदि मौजूद रहे।